ऋषिकेश 9 अप्रैल। राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल के शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं कार्यालय कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने प्रधानाचार्य डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल के नेतृत्व में जनता को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु विशाल मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली जन जागरूकता रैली आईडीपीएल टाउनशिप बा प्रोग्राम अमित ग्राम श्यामपुर कृष्णा नगर कॉलोनी मीरा नगर गीता नगर होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई
  रैली को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक वरदान है इसका प्रयोग करके 5 वर्षों तक के लिए सुयोग्य एवं अपनी मनपसंद प्रत्याशी को अपना मत गोपनीय रूप से देकर देश में अपनी पसंद की सरकार बनाकर देश के विकास रूप यज्ञ में आहुति देकर हमें पुण्य का भागी अवश्य बनना चाहिए उन्होंने छात्र-छात्राओं के माध्यम से अवश्य मतदान करने के संकल्प पत्र उनके अभिभावकों से भरवाए
  डॉ घिल्डियाल ने विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 800 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के नाम अपील पत्र जारी कर 11 अप्रैल को आवश्यक रूप से सभी कामकाज छोड़कर मतदान करने के लिए कहा है साथ ही संकल्प पत्र में अभिभावकों से अपने आस पास पड़ोस से भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही है
  प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके विद्यालय में 5 पोलिंग बूथ हैं जिन पर निष्पक्ष मतदान हेतु पोलिंग पार्टियों को कोई दिक्कत ना हो बिजली पानी शौचालय सहित समस्त मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया गया है डॉ घिल्डियाल ने बताया कि वह स्वयं भी निष्पक्ष एवं शत प्रतिशत मतदान हो इस हेतु विद्यालय के एन सी सी एवं एनएसएस छात्र-छात्राओं के साथ उस दिन कार्य करेंगे जो बुजुर्ग असहाय विकलांग एवं किसी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर पहुंचने के लिए मदद करेंगे इस हेतु विद्यालय में यथोचित स्थानों पर रैंप की व्यवस्था भी की गई है
रैली में विद्यालय के शिक्षक एसएस रयाल, एस एम जोशी, विधि डंगवाल, एसएस यादव, सीडी डंगवाल , हरेंद्र राणा मुदस्सर, लता अरोडा, मीनू शर्मा, इंदु नेगी, अनिल श्रीवास्तव , मोनिका रौतेला, सरोज लोचन, सहित सभी कर्मचारी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक शामिल हुए।

Post A Comment: