ऋषिकेश,10अप्रैल। सोमेश्वर नगर स्थित  वार्ड नंबर 21  में  एक घर के घरेलू गैस सिलेंडर के रिसाव होने के के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया ।आग लगने  के बाद घर के लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंच  कर   आग  पर काबू पाया ।प्राप्त समाचार के अनुसार सोमेश्वर नगर स्थित वार्ड नंबर 21 में निवास कर रहे, विनोद कुमार के घर में   लगभग 11:30 बजे उस समय आग लग गई ,जब उसकी रसोई में रखा गैस सिलेंडर अचानक रिसाव हो गया , जिसके कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया और अड़ोस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। जिन की  सूचना पर पहुंची ,दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि  आग से कोई  जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

Post A Comment: