ऋषिकेश 8 अप्रैल। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री अम्बरीष कुमार जी ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में हरिपुर कलाँ से जनसंपर्क कर वोट की अपील करते हुये रायवाला,नेपाली क्षेत्र,श्यामपुर,गुमानी वाला,अमित ग्राम आई डी पी एल की जनता से सम्पर्क किया व कांग्रेस के चुनाव कार्यालयो में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस को विजय बनाने के लिये अपील की । ऋषिकेश कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस प्रत्याशी श्री अम्बरीष कुमार जी ने कहा कि आई डी पीएल ऋषिकेश बाजार की आर्थिक रीढ रही है यह मेरी प्राथमिकता में रहेगी,गंगा जी में हमारी आस्था है गंगा जी की वजह से पर्यटन को बढावा मिलता है हम गंगा के किनारे सुशोभित करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि एम्स में तथा एक्स जैसे संस्थानों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती स्थानीय की करायेगे। व्यापार व जनता को यातायात के लिये ऋषिकेश - डोईवाला रेलवे लाइन को जुडने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार बनायेगी तो देश में नौकरियों के रिक्त पदो को मार्च 2020 तक भरने का काम करेगी।देश के 26% अतिगरीब को सालाना 7200 रुपये देना। शिक्षा क्षेत्र में जीडीपी का 6% खर्च करेगी। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने किया इस अवसर पर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,ए आई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला,प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला,पूर्व अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा,राम विलास रावत, रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल,श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र रावत,संजय गुप्ता,अरविन्द जैन, वेदप्रकाश शर्मा,चंदन सिंह पंवार,विमला रावत,महिला अध्यक्ष मधु जोशी,सेवादल अध्यक्ष रामकुमार,पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद राकेश सिंह,षार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुंतला शर्मा पार्षद जगत सिह नेगी,पार्षद रीना गुप्ता,पार्षद भगवान सिंह पंवार,पूर्व चेयरमैन दीप शर्मा,प्रदीप जैन,नन्दकिशोर जाटव, शुभम सारस्वत,उमा देवी, जाटव,तुषार बैनर्जी, शोभा भट्ट,विनोद अग्रवाल,संजय शर्मा, रमाकांत तिवारी,संजय भारद्वाज, प्रिन्स सक्सेना, तनवीर सिंह,गौरव यादव,गौतम नौटियाल आदि उपस्थित थे।


Post A Comment: