ऋषिकेश 8 अप्रैल। प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक कांग्रेस पार्टी के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री अम्बरीष कुमार जी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश नगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी को वोट के लिये निवेदन करेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत व कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आवाहृन किया कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री अम्बरीष कुमार जी के साथ जन सम्पर्क में चले। इस अवसर पर ए आई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला, प्रदेश महा सचिव राजपाल खरोला, प्रदेश महासचिव जयपालसिंह जाटव,मदनमोहन शर्मा,विमला रावत,वेदप्रकाश शर्मा,सरोज देवराडी,जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल शोभा भट्ट, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामकुमार संजय गुप्ता,प्यारे लाल जुगरान, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद भगवान सिंह पंवार पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद रीना गुप्ता,पार्षद जगत नेगी,जिला महासचिव नन्द किशोर जाटव,तुषार बैनर्जी, संजय भारद्वाज,अशोक शर्मा,पुरनजय राजभर,अजय दास आदि उपस्थित थे ।


Post A Comment: