ऋषिकेश। मंगलवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा Aiims ऋषिकेश में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता के ऊपर आमंत्रित वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश मैं 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्वच्छता फगवाड़ा मनाया गया। फग्वाड़े  के समापन पर लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने AIIMS में एक कार्येक्रम का आयोजन किया जिसमे सर्वप्रथम लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अतुल जैन ने उपस्थति को स्वतचता की शपत दिलाई।  AIIMS की Dr अनुभा अग्रवाल ने उपस्थित लोगो को स्वतचता का पाठ पढ़ाते हुए स्वतचता को अपनी जीवन शैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। लोगो में स्वतचता के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लायंस क्लब के सददस्यो ने AIIMS परिसर में कुछ पोस्टर चस्पा किये जिसमे लिखा था 'सभी रोगों की एक ही दवाई, घर में रखो साफ सफाई, ' स्वच्छता है एक बड़ा अभियान, आप भी दे अपना योगदान',
 'आवश्यक है स्वच्छता, जिससे कायम रहे आरोग्यता '
कार्यक्रम के अंत में लंगर स्थल में उपस्थित सभी लोगो को निरोग रहने के लिए भोजन से पहले व भोजन के बाद साबुन से हाथ धोने का महत्व बताते हुए क्लब द्वारा लिक्विड सोप का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डॉ अंशुमान गुप्ता, डॉ प्रेरणा बब्बर ,हरीश थापड़ियाल, धीरज मखीजा, लविश अग्रवाल, अभिनव गोयल, प्रशांत जमदग्नि, सुमित चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: