ऋषिकेश ,20 अप्रैल।पांच दिवसीय कनाडा दौरे से वापस लौटने के पश्चात आज जौली ग्रांट एयरपोर्ट एवं नटराज चौक, ऋषिकेश में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का स्थानीय जनता ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया l
ओटावा, कनाडा में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) की कार्यकारी समिति की मध्यवर्षीय बैठक में भारत रीज़न का प्रतिनिधित्व करने के पश्चात स्वदेश लौटने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया साथ ही अग्रवाल ने कनाडा दौरे के अनुभव भी कार्यकर्ताओं से साझा किए l
इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बैठक पूरे विश्व से लगभग 35 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इंडिया रीजन से आसाम के विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ भी मौजूद थे।सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में अफरीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा एवं कैरिबियन अमेरिकाज़ एंड अटलांटिक रीज़न के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अग्रवाल ने बताया कि बैठक के दौरान समिति के सभापति माननीय एमीलिया मोन्जोवा लिफाका, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विधानसभा कैमरून द्वारा सभी रीज़न के सदस्यों का स्वागत किया गया। अग्रवाल ने कहा कि बैठक के दौरान कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा इस वर्ष युगांडा में होने वाले 64वें सीपीए सम्मेलन की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गयी। साथ ही उप समितियों की रिपोर्ट, सीपीए की मेंबरशिप रिपोर्ट एवं सीपीए की वार्षिक रिपोर्ट कार्यकारी समिति के समक्ष रखी गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान फाइनेंस उप समिति की बैठकों में भी बतौर सदस्य प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने बताया है कि कार्यकारी समिति द्वारा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की गतिविधियों और व्यवसाय के नियंत्रण और प्रबंधन पर चर्चा की गयी।श्री अग्रवाल ने बताया है कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ लगभग 180 राष्ट्रमंडल संसदों और विधानमंडलों का एक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय है, जो राष्ट्रमंडल की लोकतांत्रिक शासन के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को गहरा करने के लिए मिलकर काम करते है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ताराचंद अग्रवाल ईश्वर चंद अग्रवाल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपुल बंदोली जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा कुसुम कंडवाल, प्रदीप धसमाना , चेतन शर्मा, पंकज शर्मा ,रवि शर्मा, सुदेश कंडवाल , शिव कुमार गौतम सुमित पवार ,कविता शाह, अनीता तिवारी, सेठी, राकेश अग्रवाल, विशाल कक्कड़, प्रशांत चमोली, ,अजय गुप्ता , अनिल रावत, गणेश रावत ,राजेंद्र बिष्ट , मोनिका गर्ग, नरेंद्र राणा, रीना शर्मा, पुष्पा नौटियाल, संजीव चौहान, विजेंदर मोगा, राजेश कुमार गौतम, अक्षय कौशिक आदि लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: