ऋषिकेश,20अप्रैल।उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 2019 के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने लॉटरी निकाली है। इस बार चार धाम यात्रा पर पहली बस टीजीएमओ के मदन सिंह की जाएगी।
शनिवार को चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड मेँ स्थित संयुक्त रोटेशन के कार्यालय में चार धाम यात्रा के लिए जाने वाली बसों की लाटरी निकाली गई। उल्लेखनीय है कि संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति नौ परिवहन संस्थाओं से मिलकर बनी है। इस बार चार धाम यात्रा के लिए 1440 बसों का बेड़ा आरक्षित किया गया है। शनिवार को इन 1440 बसों की लाटरी निकाली गई। जिसमें चार धाम यात्रा के लिए पहली बस यूके 07सी 8078 टीजीएम ओ कंपनी से जुडे मदन सिंह की निकली। यानी यह बस इस बार सबसे पहले चार धाम के लिए रवाना होगी। संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश गीरी ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बसों की फिटनेस व मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर संयुक्त रोटेशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय, मनोज ध्यानी, बलवीर सिंह रौतेला, नवीन रमोला, जयपाल रावत, प्यार सिंह गुनसोला, मनोज आर्य, मदन कोठारी, विनोद भट्ट, भोला दत्त जोशी, खिलानंद बेलवाल, जसवंत नेगी, बंटी तिवारी आदि मौजूद थे।

Post A Comment: