ऋषिकेश,09अप्रैल। अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल  शरद चंद ने   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मंगलवार को महापौर अनीता ममगांंई के कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल शरतचंद्र ने पत्रकारों को बताया की वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए सेना के पक्ष में वन रैंक वन पेंशन के साथ ही पुलवामा घटना के बाद आतंकवादियों के कैंप में घुसकर आतंकवादियों को धराशाई किए जाने की नीति से काफी प्रभावित है। इसी के चलते उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है ,जहां एक दूसरे घर में रहने वाला युवक सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा में लगा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपनी सेवा के दौरान आधे से अधिक सेवा लैंसडाउन में कर्नल के रूप में गढ़वाल रेजीमेंट में दी है। उनका कहना था, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सैनिकों के लिए बनाई गई नीति के कारण आज सेना में जाने के लिए युवा काफी उत्साहित है। यह नरेंद्र मोदी की ही नीति का परिणाम है । लेफ्टिनेंट जनरल शरतचंद्र का कहना था कि आज सुरक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर हो गया है ।इतना ही नहीं मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के दौरान एक भी भ्रष्टाचार का ना होना ही देश के लिए गौरव की बात है पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा हरिद्वार लोकसभा चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार सिंघल ,राजपाल ठाकुर भी मौजूद थे ।

Post A Comment: