ऋषिकेश 8 अप्रैल सोमवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा अति निर्धन परिवार की महिला को उनकी शादी के उपलक्ष में जरूरी सामान भेंट किया गया।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा आज दिन 12 बजे मुखर्जी मार्ग स्थिति श्री गोपाल मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्लब ने अति निर्धन परिवार से तालुक रखने वाली आयुष्मति पूजा को उनकी शादी के उपलक्ष में जरूरत का कहीं सामान भेंट किया । जिसमें मुख्य रूप से डबल बेड, मैट्ट्रेस, तकिए, बेड शीट्स, सिलाई मशीन, साड़ियां, लेडीज सूट्स, बर्तनों का सेट थे। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने आयुष्मति पूजा को दांपत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं देते हुए बताया  की आयुष्मति पूजा की दो बहने और हैं। उनके पिताजी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। उनके लिए परिवार खर्च चलाना ही बड़ा मुश्किल होता है।
पूजा के पिताजी श्री संजय लाल जी ने ने इस शुभ घड़ी पर उनकी मदद करने के लिए क्लब की सराहना करते हुए सभी सदस्य को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पंकज चांदनी, धीरज मखीजा, लविश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: