ऋषिकेश,01अप्रैल।  भारतीय जनता पार्टी के हरिद्बार  लोक सभा प्रत्याशी   डा. रमेश पोखरियाल निशंक के चुनाव कार्यालय का पूर्व राज्य सभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी ने रिबन काट कर किया । वहीं इस दौरान कांग्रेस व कांग्रेस सेवादल के काफी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की । सोमवार की शाम को लाजपतराय मार्ग पर   भाजपा सांसद प्रत्याशी निशंक के कार्यालय का मण्डल अध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता व दिनेश सत्ती के संचालन मे  उद्घाटन  समारोह को सम्बोधित करते हुए  मनोहर कांत ध्यानी ने कहा कि आज देश हो या प्रदेश मे  जहाँ विकास कार्य तेजी से हो रहे है ।वहीं एक भी  घोटाला न होना  विपक्षी दलों को हैरान व परेशान कर रहा है। जिसके कारण विपक्ष किसी भी प्रकार से भाजपा सरकार को कटघरे मे नहीं खडा कर पाया ।जिसके कारण अब चुनाव मे लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ का सहारा ले रही है। लेकिन राज्य हुआ देश की जनता सब समझ गई है और वह प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिया जाने वाला एक एक वोट मोदी को ही जाएगा इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोच समझकर जनता के बीच जाकर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिस पर पूरे विश्व की नजर लगी है ।  इस दौरान बडी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकक्ताओं को भी भाजपा मे शामिल किया गया।  भाजपा के कार्यालय उद्बघाटन के दौरान  हाल ही मे शामिल निषकासित किये गये वह लोग भी उपस्थित थे ।इस अवसर  उषा रावत,  प्रदीप धस्माना, कृष्णकुमार सिंघल, देवेंद्र दत्त सकलानी  पंकज शर्मा ,अशोक अग्रवाल ,  स्नेह लता शर्मा, कुसुम कण्डवाल, भगत राम कोठारी, चारु कोठारी,  अनिकेत गुप्ता, रमाकांत अग्रवाल , सीमा शर्मा ,  सहित काफी संख्या मे भाजपा के कार्यकक्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: