ऋषिकेश,30अप्रैल। पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर्यावरण सचेतक एवं नमामि गंगे जिला क्रियान्वयन समिति के सदस्य विनोद जुगलान विप्र को वन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।मंगलवार को भद्रकाली स्थित सुशीला तिवाड़ी हर्बल गार्डन में वन विभाग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर एवं सुशीला तिवाड़ी हर्बल गार्डन के प्रभारी अधिकारी राकेश चन्द्र शाह ने बताया कि समाज सेवी विनोद जुगलान द्वारा पर्यावरण के क्षेते में लगातार किये जारहे सराहनीय प्रयासों को देखते हुए उन्हें स्टीविया का पौधा भेँटकर सम्मानित किया गया है।उनके द्वारा किये जा रहे वन एवं पर्यावरण संरक्षण के समाचार समय समय पर राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होने से युवाओं में जागरूकता का संचार होता दिखाई दे रहा है।एक सामाजिक कार्यकर्ता का पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति संवेदनशील होना अतिआवश्यक है।वनों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है।श्री जुगलान के प्रयासों से ग्राम सभा खडरी खडक माफ की सीमा पर वन विभाग द्वारा लगभग इक्कीस हजार पौधे जाने का लक्ष्य रखा गया है।जिसके लिए भूमि तैयार कर दी गयी है।सभी युवाओं को इस भव्य पौधरोपण से प्रेरणा लेनी चाहिए।प्रकृति के संरक्षण और हरित पोषण हेतु सम्मान के इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर राकेश चन्द्र शाह,ग्रामसभा खड़क माफ के ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुण्डीर,वन दारोगा मोहन दत्त,वन आरक्षी मन्जु देवी,वन आरक्षी नमिता कुमारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post A Comment: