नैनीताल के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वार्षिक परीक्षा को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। यहां स्कूल परिसर में पहुंचे 12वीं के 43 छात्रों को शाम 8 बजे स्कूल परिसर से बाहर कर दिया गया।
दरअसल, ऑप्शनल पेपर को लेकर बारहवीं के छात्र सैनिक स्कूल पहुंचे थे। परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर जब छात्र स्कूल पहुंचे तो पता चला कि यहां उनके रहने की व्यवस्था नहीं है।
छात्रों ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र ऊडवृज स्कूल सातताल रोड था। सभी छात्र शाम 5 बजे घोड़ाखाल पहुंच गए। अचानक रात 8 बजे उन्हें बताया कि उनके स्कूल में रहने की कोई व्यवस्था नहीं है।
छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया, मजबूरी में छात्रों ने मंदिर समेत अन्य स्थानों पर रात बिताई। हालांकि स्कूल ने इस बारे में पहले ही अवगत करा दिया था। अभिभावकों का आरोप है कि 5 बजे तक बच्चे स्कूल परिसर में ही थे।


Post A Comment: