ऋषिकेश,16अप्रैल। जीवणी माई रोड पर एक पुरानी इमारत को तोड़ते हुए इमारत का मलवा मजदूरों के ऊपर गिर जाने के परिणाम स्वरुप एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गये। जिसके बाद इमारत के मालिक सहित वहां कार्य कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को जीवनी माई रोड पर स्थित एक पुरानी इमारत को मजदूरों द्वारा गिराया जा रहा था, कि अचानक इमारत का एक खम्बा मजदूरों के ऊपर आ गिरा। जिसके नीचे दबकर तीन मजदूर  घायल हो गये ,जिन्हे राजकीय चिकित्सालय लाया गया। लेकिन  चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया ।जबकि उसके दो अन्य साथीयों को उपचार के बाद  छुट्टी दे दी गई मृतक का नाम नसीम बताया जा रहा है। 

Post A Comment: