ऋषिकेश। राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में आज प्रवेशोत्सव के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई छात्र-छात्राओं शिक्षकों शिक्षिकाओं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं की विशाल रैली को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा के शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है जिसके तहत कक्षा आठवीं तक निशुल्क शिक्षा बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा निशुल्क गणवेश कथा मध्यान भोजन अनुसूचित जाति जनजाति सहित निर्धन छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है सरकारी विद्यालयों में सबसे अधिक शिक्षित प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा शिक्षा दी जाती है अतः क्षेत्र के समस्त जनता को चाहिए कि वह तत्काल राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में आकर कक्षा छठवीं से बारहवीं का प्रवेश ने समय पर प्रवेश होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होती है प्रधानाचार्य ने बताया कि 30 अप्रैल तक मिशन कोशिश के तहत प्रवेशोत्सव चलता रहेगा आज से स्टाफ का प्रत्येक सदस्य घर घर जाकर लोगों को जागृत करेंगे तथा सरकारी विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं से जनता को अवगत कराएंगे इस अवसर पर आईडीपीएल टाउनशिप बापू ग्राम कृष्णा नगर कॉलोनी मीरा नगर गीता नगर सहित मलिन बस्तियों में विशाल रैली निकालकर जन जागरूकता फैलाई गई रैली में रामा शंकर विश्वकर्मा संजय ध्यानी मीना शर्मा हेतराम विद्यार्थी लता अरोड़ा दिवाकर नथानी सीडी डंगवाल एन एम जोशी मनोज गुप्ता मनोज शर्मा मोनिका रौतेला सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी और छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

Post A Comment: