ऋषिकेश। ऋषिकेश के माध्यम से थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि थानों रोड, वन विश्राम गृह के पास एक वाहन टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय फोर्स के राहत व बचाव कार्य हेतु घटनास्थल पर पहुँचे तथा जौली ग्रांट एयरपोर्ट से वीवीआइपी ड्यूटी में नियुक्त फायर टेंडर को मौके पर बुलाया गया। मौके पर दमकल के वाहन द्वारा टेंपो ट्रैवलर में लगी आग को बुझाया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन टेंपो ट्रेवलर, जिसका नंबर UK-08 PA -0 354, जो रूद्र ट्रैवल एजेंसी हरिद्वार से चार धाम यात्रा के लिए 5 परिवारों के 12 लोग सवार थे, के चालक द्वारा तत्परता से वाहन में आग लगने से पहले ही सभी सवारियों को सुरक्षित उतार लिया गया था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन चालक द्वारा बताया कि वाहन के बोनट में धुआं उठने पर वाहन में सवार सभी यात्रियों को आग लगने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। प्रथमद्रष्टया वाहन के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण वाहन में आग लगना प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
चारधाम यात्रा के लिए जा रहे टैम्पो ट्रेवलर में थानों रोड पर लगी आग, 12 यात्रियों की बची जान


Post A Comment: