ऋषिकेश। एक अन्य युवा लड़के की मृत्यु हो गई, यह मृत्यु कोई सहज नहीं बल्कि तथाकथित फर्जी फिटनेस कोचों द्वारा की गई हत्या है, आजकल अधिकतर जिम में आपको ऐसे फर्जी फिटनेस कोच मिल जायेंगे जो 3 या 4 महीनों में लोगों को बॉडी बिल्डर बनने के लिए प्रेरित करते हैं, इस लड़के मुहम्मद अहमद की मृत्यु लिवर और किडनी के फेल होने के कारण हुई है जो कि अपनी बॉडी को जल्दी बनाने के चक्कर में  स्टेरॉयड और अन्य गलत दवाइयों के सेवन करने लग गया। नकली सप्लीमेंट के उपयोग और सही पोषण की कमी और स्टेरॉयड के दुरुपयोग ने इस युवा को मार डाला।
हम गंभीरता से सभी युवा लोगों व उन परिवारों से अनुरोध करते हैं जिनके बच्चे जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में कोई बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट का प्रयोग कर रहे हैं, कृपया स्टेरॉयड और नकली सप्लीमेंट का उपयोग न करें, कोई भी दवा बिना चिकित्सक के परामर्श के बाद ही खायें क्योंकि यह आपके या आपके प्रिय के जीवन को ख़त्म कर सकती है। जिमों में बैठे तथाकथित कोचों को सही न्यूट्रिशन का लगभग शून्य ज्ञान होता है इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहे व इनकी सलाह के बाद अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें! हमारी इस युवा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना है, ऊपर वाला उनकी आत्मा को शांति दे।
कृपया सुरक्षित रहें व इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें!  पोस्ट : Fitness freak of India से साभार

Post A Comment: