ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत नीलकंठ रोड पर गुजराती आश्रम के सामने हट (झोपड़ी) बनाकर अपने बच्चों का गुजर-बसर कर रहे एक दुकानदार की पत्नी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनके पति से धोखा धड़ी कर ₹72000 ठग लिए जाने को लेकर उनका उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति से मुक्ति दिलाए जाने की गुहार लगाई है। लक्ष्मण झूला निवासी सोनी बिष्ट पत्नी बृजमोहन बिष्ट ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि उनका पति ब्रिज मोहन बिष्ट निवासी मायापुर कॉलोनी हरिद्वार ने भगत सिंह पुत्र रोशन दास निवासी जोक नीलकंठ रोड गुजराती आसन के पास हट बनाकर किराए पर ली थी जिसे भगत सिंह ने अपनी भूमि बताकर एग्रीमेंट किया था लेकिन वर्तमान में पता चला कि यह भूमि राजस्व की है जिसके पास भूमि संबंधी कोई भी प्रपत्र नहीं है जिसमें उसने किराए नामे के नाम पर मेरे पति से ₹500000 भी खर्च करवा दिए हैं। और धोखाधड़ी से उनकी दुकान का निर्माण करवाया और अब वह इस भूमि को खाली करवाने के लिए उनका उत्पीड़न कर रहा है और धमकी दे रहा है की वह इस भूमि को खाली कर दें जिन से उसने ₹72000 भी ले लिए हैं खाली न करने की दशा में उन्हें हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा है जिससे उनके पति का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है सोनी बिष्ट ने मुख्य सचिव से मांग की है कि वह इस मामले की जांच कर उसके पति द्वारा दिए गए ₹72000 वापस दिलवाए यदि उन्हें पैसे वापस नहीं मिले तो वह इसी स्थान पर धरना भी देंगे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
लक्ष्मण झूला नीलकंठ मार्ग पर दुकानदार के उत्पीड़न को लेकर पत्नी ने लगाई मुख्य सचिव से गुहार


Post A Comment: