डोईवाला। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बेसिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड में कार्यरत फर्जी शिक्षकों व अन्य समस्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच अपराध अनुसंधान विभाग खंड देहरादून के विशेष अन्वेषण दल(SIT) द्वारा की गई थी। SIT टीम द्वारा जांच में रा0उ0प्रा0वि0 सुनार गांव, खंड डोईवाला देहरादून में नियुक्त सहायक अध्यापक पुरुषोत्तम यादव के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करने पर पाया कि यादव द्वारा नियुक्ति के समय शिक्षा विभाग को दिए गए अपने हाईस्कूल के अंकपत्र व प्रमाण पत्र फर्जी थे। इसके क्रम में SIT द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई , शिक्षा विभाग द्वारा एसआईटी जांच के आधार पर पुरुषोत्तम यादव की विभाग से सेवा समाप्ति कर थाना डोईवाला पर एफ0आई0आर हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर अभियुक्त पुरुषोत्तम यादव के विरुद्ध दिनांक 15-10-18 को मु0अ0सं0 230 /18 धारा 420/ 467/ 468/ 471 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया,  जिसकी विवेचना एसएसआई श्री मनमोहन सिंह नेगी के सुपुर्द की गई। दौराने विवेचना पुरुषोत्तम यादव के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंक पत्र व प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए| उक्त अभियुक्त अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था|
 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून* के निर्देशन व *पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महोदय सदर* देहरादून के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई| टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयास किए गए, परंतु अभियुक्त का देहरादून का पता फर्जी पाए जाने पर अभियुक्त के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई । मुखबीर तंत्रों के माध्यम से पता करने पर पता चला कि अभियुक्त चांदपुर बिजनौर के आस पास का रहने वाला है । इस पर पुलिस द्वारा चांदपुर, बिजनौर व आसपास के गांव में पूछताछ की गई तो अभियुक्त का मूल पता ग्राम रामपुर बिजनौर का होना पाया गया।  गांव में मालूम करने पर पता चला की अभियुक्त गांव से भी फरार चल रहा है तथा कभी-कभी घर में आता है। इस पर वांछित अभियुक्त की सुरागरस्सी/पतारस्सी के संबंध में क्षेत्र में मुखबिर मामूर किए गए।
      दिनांक 16/05/19 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त घर पर आया हुआ है,  इस पर तत्काल उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराते हुए अभियुक्त के निवास स्थान ग्राम रामपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश पर दबिश दी गई तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

नाम पता आरोपी।
पुरुषोत्तम यादव पुत्र महेंद्र सिंह नि0- ग्राम रामपुर रसूलपुर, पोस्ट ऑफिस औरंगाबाद, थाना शिवालाकला, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

 पुलिस टीम:
 1- श्री राकेश सिंह गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला
 2-  श्री मनमोहन सिंह नेगी, व0उ0नि0 डोईवाला
 3- का0  सुनील कुमार।

Post A Comment: