ऋषिकेश ,17 मई। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम आंध्र आश्रम ऋषिकेश में भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का 9 दिनों तक चलने वाला वार्षिक ब्रह्ममहोत्सव शुक्रवार को भव्य रूप से आयोजित, पूजा अभिषेक , भजन संकीर्तन के उपरांत ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित तिरुमल तिरुपति देवस्थानम में आयोजित ब्रह्म उत्सव का शुभारंभ तिरुपति से आए विशेष रूप से मुख्य पुजारी बालाजी स्वामी के संचालन में स्थानीय पुजारी रघुनाथ के निर्देशन में सुबह गंगा घाट पर भगवान वेंकटेश्वर के सेनापति ने भूदेवी का आह्वान कर मंदिर में भू देवी की स्थापना की ,उसके उपरांत नारायण ,लक्ष्मी, भू माता के मंत्र उच्चारण के बीच ध्वज पर गंद लेपन कर ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ,विजिलेंस अधिकारी रामकिशोर ,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार आहूजा,प तिरुपति के अशोक सिंधवाल, स्थानीय प्रबंधक एवं वेंकटरमन पुराण प्रवचन यम. वी. एस शास्त्री, शहीद तिरुपति से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
Home
उत्तराखण्ड
ताज़ा ख़बर
भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का नौ दिवसीय ब्रह्मोत्सवम ध्वजारोहण के साथ हुआ प्रारंभ


Post A Comment: