ऋषिकेश, 17 मई। राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश ने  उत्तराखंड राज्य के अन्य राजकीय महाविद्यालययो से पहले ही प्रवेश प्रक्रिया का शुभारम्भ कर दिया है। यह जानकारी  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन पी माहेश्वरी  ने  देते हुए बताया कि ऋषिकेश महाविद्यालय ने  इस बार प्रवेश प्रक्रिया उत्तराखंड राज्य के अन्य महाविद्यालयों से पहले सुरू कर दी गयी हैं ।जिससे छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके ,ज्ञातव्यं है की पिछले सत्र में पंजीकरण 9 जून से प्रारंभ किया गया था ।जो इस बार 15 मई से कर दिया गया है। तथा छात्रों की सुविधा के लिये साफ्टवेयर को मोबाइलबफ्रेंडली बनाया गया हैं ।जिससे अब उन्हें साइबर पर पैसे नही खर्च करने होंगे।
ऑनलाइन प्रवेश संयोजक डॉ दयाधर दीक्षित ने बताया कि बीए में 540 ,बी एस सी में 320 ,तथा बी काम मे 240 सीटों सहित एम एस सी प्रथम वर्ष में प्रत्येक विषय मे 15 सीटो पर प्रवेश होना है। जिसमे गणित में कुल 60 सीटें हैं। दयाधर दीक्षित का यह भी कहना था कि अब अभ्यर्थी को फोटो और हस्ताक्षर के अतिरिक्त , अन्य प्रमाणपत्र अपलोड नही करने होंगे जिसके लिये साइबर कैफे वाले मोटा पैसा वसूलते थे , तथा अपनी फोटो भी मोबाइल से खींच कर डाली जा सकेगी ।
महाविद्यालय विद्यार्थीओ की सुविधा के लिए नए प्रयोगों के लिये सदैव तत्पर रहा है  और आने वाले समय मे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रतिपुष्टि की प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी । दीक्षित ने यह भी बताया कि स्नातक /स्नातकोत्तर तृतीय एवं स्नातक पंचम सेमेस्टर में  प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण तिथियाँ भी घोषित की गई है। जिसके अंतर्गत पञ्जीकरण प्रारम्भ की तिथि 1 जुलाई , पञ्जीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई होगी इसी के साथ प्रवेश आवेदन पत्र भर कर बिना विलम्ब शुल्क के।

Post A Comment: