बैठक में आंदोलन की रणनीति पर मंथन
देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की आपातकालीन बैठक यूनियन के कार्यालय काठगोदाम डिपो में हुई जिसमें यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने एक स्वर में निगम प्रबंधन पर यूनियन के सदस्यों का उत्पीडन का आरोप लगाया। यूनियन की ओर से कहा गया कि सदस्य 13, 14 मई को सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार करेंगे इसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी। यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा यूनियन को अभी तक वार्ता का समय न देने कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। कहा कर्मचारियों की समस्याओं का निदान न करके निगम प्रबंधन हटकर्मिता पर उतर आया है जिसके खिलाफ कर्मचारी यूनियन ने डिपो में बैठक कर 13 मई से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री कौशल जोशी और अध्यक्षता अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने की। बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शाखा मंत्री कौशल जोशी, लक्ष्मण अधिकारी, शशिकांत गौतम, कैलाश कांडपाल, नीरज कन्याल, किशोरी लाल, दीप बिष्ट, संजीव अग्रवाल, बनवारी लाल, रेहान अली, नरेंद्र शर्मा, अमन कुमार, तरनजीत सिंह, दिनेश तिवारी, कुलवीर सिंह, सरफराज खां, संजय श्रीवास्तव, केदार जोशी, योगेश मेहता, बीरबल सिंह, शेखर पांडे, अर्जुन सिंह, पंकज भट्ट, गुरबख्श सिंह, हेमेंद्र सिंह, कुलदीप रावत, राजवीर सिंह, विमल शर्मा, जगवीर सिंह, सचिन कुमार मौजूद थे।

Post A Comment: