धारचूला I अश्लील क्लीपिंग बनाकर एक महिला के वैवाहिक जीवन में खलल डालने के आरोपी युवक का घर भीड़ ने पुलिस की तैनाती के बावजूद जला दिया। घटना के समय घर में सो रहे परिवार के दो सदस्यों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर धारचूला में धारा 144 लागू कर दी। बृहस्पतिवार को धारचूला बाजार पूरी तरह से बंद रहा और महिलाओं सहित विभिन्न संगठनों ने आरोपी युवक को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी और एसपी ने थाना में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर देहरादून भेज दिया है।


Post A Comment: