ऋषिकेश,31मई। पाल समाज ऋषिकेश द्बारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 294वीं ज्यंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला । शुक्रवार को हरिद्बार मार्ग पर स्थित पाल धर्मशाला पाल समाज के अध्यक्ष राजेश पाल की अध्यक्षता व सचिव महेंद्र पाल के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य के गन्ना विकास निगम के अध्यक्ष भगत राम कोठारी ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई का जन्म वर्ष 1957मे गरीब परिवार मे हुआ था । जिन्होंने अपने जीवन काल में दलित शोषित लोगों के उत्थान को लेकर काफी संघर्ष ही नहीं किया बल्कि अपना जीवन भी पूरी तरह समाज के लिए न्योछावर कर दिया है। जिनका बलिदान आज भी सर्व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। रघुवीर सिंह पाल ने कहा कि जो समाज का कार्य निस्वार्थ भाव से किया जाता है वह हमेशा सफल होता है। और समाज की एकता ही सबसे बडी शक्ति होती है।
इस अवसर पर तुलाराम पाल ,रघुवीर पाल , विक्रम सिंह पाल ,सुधा रानी पाल विनोद पाल, रोहिताश पाल , सुरज पाल , प्रीतम सिंह पाल, अशोक पाल शिवकुमार पाल ,तेज पाल ,सुरेंद्र पाल, प्रभु पाल, बाली पाल, साधू राम पाल सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: