ऋषिकेश। नगर के व्यस्ततम क्षेत्र रोड बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में मंगलवार की तड़के अचानक आग लग गई। सुबह करीब 3ः45 बजे जब यह आग लगी तो बाजार पूरा बंद था। यहां से गुजर रहे किसी नागरिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बाबा काली कमली की दुकानों में स्थित अनिल जनरल स्टोर में दुकान संचालक बलराम जोहर कॉस्मेटिक का व्यापार करते हैं। काली कमली धर्मशाला के कर्मचारी राकेश नेगी ने बताया कि आसपास लोगों ने दुकान का शटर खोलने की कोशिश की मगर नहीं खुला।घाट चौकी से पुलिस कर्मी यहां पहुंचे बाद में फायर बिग्रेड की टीम यहां पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। बाजार बंद था इस कारण आसपास दुकानों को कोई क्षति नहीं पहुंची है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

Post A Comment: