नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बिगड़े बोल पर दूसरी बार लगाम लगाया। आयोग ने आजम खान को एक बार फिर से 2 दिन तक प्रचार करने से रोक दिया है। आजम खान 1 मई की सुबह 6 बजे से 48 घंटों तक के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे। इन 48 घंटों के दौरान आजम खान चुनावी रैली, रोड शो, इंटरव्यू, पब्लिक कॉन्टैक्ट नहीं कर पाएंगे। आजम खान ने 5 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल, 9 अप्रैल और 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अलग अलग जगहों पर विवादित बयान दिया था और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था। जिसके तहत चुनाव आयोग की तरफ से यह कार्यवाई की गई। 


बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पर आपत्तिनजक टिप्पणी करने के लिए बैन लगाया था। जया प्रदा पर टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने आजम खान पर 72 घंटे का बैन लगाया था. आजम खान पर लगा ये बैन 16 अप्रैल से प्रभावी था।

Post A Comment: