ऋषिकेश। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डाक्टरों के प्रति हिंसा को रोकने के लिए विशेष कानून बनाने के लिए कल 17 जून को प्रातः 6 बजे से 18 जून प्रातः 6 बजे तक के लिए पूरे भारत के सभी डाक्टर ओपीडी सेवा का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान आपात सेवाएं जारी रहेगी।
आईएमए ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉक्टर हरीओम् प्रसाद ने बताया की कल प्रातः 10 बजे आईएमए ऋषिकेश के सभी डक्टर सरकारी हॉस्पिटल , ऋषिकेश में एकत्रित होंगे। पिछले 5 दिन में पश्चिम बंगाल के घटना क्रम पर विस्तार से चर्चा करेंगे। वहाँ से सभी डाक्टर सिर पे पट्टियाँ बाँध कर व हाथ में डाक्टरों के प्रति हिंसा बंद करे की तख्तियां लिए हुए पैदल मार्च करते हुए एसडीएम ऑफिस जाएँगे व ज्ञापन देगे।
सचिव डॉक्टर यूएस खरोला ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 85 वर्ष के बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने इंटर्न डाक्टरों की पिटाई कर दी जिस वजह से गम्भीर चोटें आयी है और उसके बाद वहाँ की स्वास्थ्य मंत्री व मुख्य मंत्री ने डाक्टरों के प्रति संवेदना व्यक्त करने की बजाए उन पर आंदोलन बंद करने का जोर लगा रही है। कोषाध्यक्ष डॉक्टर अमित अग्रवाल ने बताया की इसी संदर्भ में पूरे भारत के डाक्टर हिंसा से तंग आकर एक स्थायी व सख्त कानून बनाना चाहते है ताकि एक अच्छे वातावरण में काम किया जा सके। 

Post A Comment: