देहरादून। उत्तराखण्ड में आईएएस, पीसीएस व सचिवालय सेवा के अधिकारियों में भारी फेरबदल किया गया है। शासन ने 25 आईएएस, 9 पीसीएस व 3 सचिवालय से अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। प्रदेश में चार जनपदों के जिलाधिकारी भी बदले गये हैं। 
कार्मिक विभाग से जारी सूची के अनुसार अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हटाते हुए अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव मीनषा पंवार से जलागम तथा मुख्य परियोजना निदेशक जलागम हटाया गया है। सचिव भूपिन्दर कौर औलख से खेल व युवा कल्याण हटाते हुए सचिव जलागम तथा मुख्य परियोजना निदेशक जलागम दिया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम को सचिव कृषि, कृषि शिक्षा व कृषि विपणन तथा उद्यान की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सचिव डी सेन्थिल पाण्डियन से सभी विभाग हटाये गये हैं। सचिव दिलीप जावलकर को आयुक्त गढ़वाल मण्डल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस सौजन्या को सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव हरबंस सिंह चुघ को सचिव गन्ना व चीनी दिया गया है। प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत से खनन विभाग की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें प्रभारी  सचिव खेल, युवा कल्याण एवं निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। प्रभारी सचिव डाॅ. रजीत कुमार सिन्हा को पंचायती राज तथा मुख्य परियोजना निदेशक सीपीडी, प्रोजेक्ट काॅडिनेटर आईएसएसपी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर यूजीवीएस,  प्रोजेक्ट काॅडिनेटर सीपीडी बनाया गया है। एसए मुरूगेशन को जिला अधिकारी देहरादून के पद से हटाते हुए प्रभारी सचिव आपदा प्रबन्धन निदेशक आॅडिट, परियोजना निदेशक वाह्य सहायतित परियोजनाएं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी है। आईएएस रविशंकर से प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) अपर सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद से हटाते हुए जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। आईएएस सविन बंसल से सभी विभाग हटाते हुए जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। आईएएस विनोद कुमार सुमन से जिलाधिकारी नैनीताल तथा अपर आयुक्त नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार हटाते हुए अपर सचिव शहरी विकास, सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन तथा निदेशक शहरी विकास विभाग बनाया गया है। जिलाधिकारी टिहरी सोनिका को हटाते हुए उन्हें प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) अपर सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व, नागरिक उड्डयन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है। वी षणमुगम को जिलाधिकारी टिहरी, दीपेन्द्र कुमार चैधरी को आयुक्त आबकारी, महानिदेशक सूचना तथा प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड शुगर फेडरेशन से हटाते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। आईएएस चन्द्रेश कुमार यादव से अपर सचिव शहरी विकास तथा निदेशक शहरी विकास हटाते हुए अपर सचिव जनगणना, सचिव हिन्दी अकादमी तथा निदेशक भाषा संस्थान बनाया गया है। आईएएस डाॅ. आर राजेश कुमार से भी सभी विभाग हटा लिए गये हैं। जिलाधिकारी चम्पावत को हटाते हुए उन्हें आयुक्त आबकारी, अपर सचिव परिवहन तथा प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम बनाया गया है। आईएएस हरि चन्द्र सेमवाल से अपर सचिव परिवहन का जिम्मा हटाया गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार को हटाते हुए मेलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। प्रतिक्षारत आईएएस सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय को जिलाधिकारी चम्पावत बनाया गया है। आईएएस बाल मयंक मिश्र से अपर सचिव पशुपालन एवं मत्स्य, श्रम तथा निबन्धक, सहकारिता हटाते हुए सदस्य न्यायिक, उत्तराखण्ड राजस्व परिषद देहरादून बनाया गया है तथा आईएएस हिमांशु चुराना से नगर आयुक्त काशीपुर हटाया गया है बाकि विभाग पूराने ही रहेंगे। 
सीनियर पीसीएस डाॅ. मेहरबान सिंह को महानिदेशक सूचना की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। बंशीधर तिवारी से अपर सचिव राज्य सम्पत्ति तथा राज्य सम्पत्ति अधिकारी का जिम्मा हटाते हुए उपाध्यक्ष जनपद स्तरीय विकास प्राधिकारण ऊधमसिहं नगर तथा नगर आयुक्त काशीपुर बनाया गया है। पीसीएस अधिकाररी देव कृष्ण तिवारी से उपाध्यक्ष जनपद स्तरीय विकास प्राधिकारण ऊधमसिहं नगर हटाते हुए अपर सचिव पशुपालन एवं मत्स्य बनाया गया है। पीसीएस उमेश नारायण पाण्डेय को अपर सचिव श्रम तथा निबन्धक सहकारिता विभाग दिया गया है। पीसीएस अधिकारी प्रताप सिंह शाह से निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण हटाते हुए अपर सचिव सचिवालय प्रशासन तथा प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड शुगर फेडरेशन दिया गया है। पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय को नगर आयुक्त हरिद्वार के पद से हटाते हुए संयुक्त मुख्य प्रशासन उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया है। पीसीएस अधिकारी परितोष वर्मा को उपनिदेशक मण्डी परिषद रूद्रपुर तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल पंतनगर व सितारगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है तथा पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार चन्याल को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से हटाकर डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है। सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों का भी स्थानान्तरण किया गया है। प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव राज्य सम्पत्ति तथा राज्य सम्पत्ति अधिकारी बनाया गया है। बीआर टम्टा से अपर सचिव भाषा, जनगणना, सचिव हिन्दी अकादमी तथा निदेशक भाषा संस्थान सभी विभाग हटाए गये हैं जबकि सुरेन्द्र चन्द्र जोशी केा अपर सचिव भाषा की जिम्मेदारी दी गई है। 

Post A Comment: