औली उभेरेगा वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल लायेगी रंग
गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी से विश्व में मिली पहचान
रिवर्स पलायन में मिलेगी मद्द
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण पहाड़ से हो रहे पलायन की समस्या को लेकर किया गया था। राज्य बनने के बाद 19 सालों तक कोई भी सरकार रही हो सबने पलायन को लेकर चिंता व्यक्त की। लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पलायन आयोग बनाकर इस पलायन के कारणों पर मंथन किया। जिसका मुख्य कारण रोजगार को माना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार मुहैय्या कराने का हर प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने औली को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए अनोखी पहल की है। गुप्ता बंधुओं के औली में हो रहे शादी समारोह से औली को विश्व में पहचान मिली है। जिससे सीएम का औली में वेडिंग डेस्टिनेशन का सपना परवान चढ़ता नज़र आ रहा है।
औली में हो रही 200 करोड़ की शादी पर पूरे विश्व की नज़र है। देवभूमि उत्तराखण्ड चारधाम गंगोत्री-यमुनोत्री व बद्रीनाथ व केदारनाथ से पहचानी जाती थी। लेकिन जब से गुप्ता बंधुओं का शादी समारोह औली में शुरू हुआ है तो पूरे विश्व के मीडिया व लोगों की जबान पा औली का नाम है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत औली को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना चाहते हैं। जिससे की पहाड़ों में रोजगार मुहैय्या हो सके और पलायन पर रोक लग सके। देवभूमि वेड़िंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगी तो यहां के खान पान को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शुद्ध वेजिटेरियन व्यंजन परोसे जाने से देवभूमि की संस्कृति को भी संरक्षित किया जा सकेगा।
गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए औली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शीतकाल में बर्फ से ढकी औली जहां चांदी के मुकुट की तरह चमकती है, वहीं ग्रीष्मकाल में हरी मखमली घास हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है, मगर इन दिनों औली की इन खूबसूरत ढलानों पर मखमली घास के अलावा कई ऐसे रंग-बिरंगे फूल खिले हैं। ये यहां पहुंच रहे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए चल रही विशेष सजावट यहां की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है। शादी समारोह का स्वागत कक्ष और शादी मंडप को विशेष प्रकार की कलाकृतियों और फूलों से सजाया गया है। स्थानीय लोगों के साथ ही औली के सैरसपाटे पर पहुंच रहे पर्यटकों में विवाह स्थल के साथ सेल्फी खींचने की होड़ मची हुई है। कहीं पर दूर तक फैली फूलों की क्यारियां तो कहीं पानी के कृत्रिम झरने भी बने हैं। कहीं बुग्याल के बीच आराम फरमाता विदेशी नागरिक का स्टेच्यू और हाथों में थामी बांसुरी लोगों को रोमांचित कर रही है। शाही शादी स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। लोग औली में चल रही शादी की तैयारियों को करीब से देखने पहुंच रहे हैं।



गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में जुटी फिल्मी व राजनीति जगत की हस्तियां
देहरादून। औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी समारोह में बिजनेस टायकून अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी आज हो गई। आज विधि-विधान के साथ अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी औली में संपन्न हो गई। इस दौरान 100 पंडितों ने यह शादी संपन्न करवाई। ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, आचार्य बालकृष्ण भी शादी में मौजूद रहे।सूर्यकांत की शादी दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल से हुई है। वहीं 22 जून को अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी से होगी। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन खूब हंसते-खिलखिलाते नजर आए। दुल्हन कृतिका लाल जोड़े में खूब सज रही थी। जैसे ही वह मंडप में पहुंची देखने वालों की नजरें उन पर टिक गईं।शादी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की शादी के लिए गुप्ता बंधु दुनिया भर में कहीं भी जा सकते थे, लेकिन उन्होंने उत्तराखंड को चुना। यह बेहद खुशी की बात है। मैं गुप्ता परिवार और उनके मेहमानों का उत्तराखंड में स्वागत करता हूं।इस शादी में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को कैटरीना कैफ भी पहुंच गईं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह 11ः45 बजे पहुंची और यहां से सहस्रधारा हेलीपैड पहुंची। जहां से वह औली के लिए रवाना हो गईं। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, आचार्य बालकृष्ण भी शादी में मौजूद रहे।उर्वशी रौतेला, प्रसिद्ध पंजाबी रैपर बादशाह और गायक व इंडियन ऑइडल शो के विजेता अभिजीत सावंत, गायक कनिका कपूर, श्रद्धा कपूर, बांबे रॉकर्स बैंड, गायक कैलाश खेर और नागिन फेम सुरभि ज्योति भी औली पहुंचे हैं।




औती को वेडिंग डेस्टिनेश की रूप में विकसित करना प्राथमिकताः त्रिवेन्द्र
देहरादून। औली में गुप्ता बंधुओं की शादी पर मचे बवाल पर सीएम त्रिवेंद रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि जो लोग औली में शादी समारोह को को मुद्दा बनाने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की राज्य में निवेश आकर्षित करने की कोशिशों का नतीजा है कि एक भव्य शादी राज्य में हो रही है। यह राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कारगर पहल साबित हो सकत है।
औली में गुप्ता बंधुओं की शादी से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। हालांकि आज हाईकोर्ट ने विवाह समारोह पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है लेकिन इस समारोह से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के लिए गुप्ता परिवार को 3 करोड़ रुपये हाईकोर्ट में जमा करने को कहा है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस सारे विवाद को अनावश्यक बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट में बताया गया कि औली एक बुग्याल है जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि औली में पहले से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय आयोजन होते रहे हैं। औली में पहले से ही जीएमवीएन का एक होटल और एक प्राइवेट होटल भी मौजूद है। वहां बारह महीने लोगों की, सैलानियों की आवाजाही बनी रहती है।
सीएम ने कहा कि हम उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा,। “लोग विदेशेां में शादी करने जाते हैं तो अच्छा रहेगा कि उत्तराखंड में आकर शादी करें। हमने दिल्ली-मुबंई जाकर निवेशकों को उत्तराखंड में विवाह समारोह के लिए आमंत्रित किया था। प्रस्ताव दिया था यहां की खूबसूरत वादियों में आकर अपने जीवन के यादगार पलों को खूबूसरत बनाएं। जो भी औली में प्रस्तावित शादी का विरोध कर रहे हैं, वह ठीक नहीं कर रहे हैं।”

Post A Comment: