देहरादून I चार धाम यात्रा मार्ग से लेकर मसूरी और नैनीताल में ट्रैफिक जाम से बेहाल पर्यटकों की आखिर सरकार ने सुध ले ली है। मुख्य सचिव ने सोमवार शाम आला पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बैठक बुलाई।
उन्होंने रूट डायवर्जन के लिए आसपास के जिलों से तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अगले दो सप्ताह यात्रियों की संख्या और बढ़ने के अनुमान के चलते पेयजल और शौचालय की व्यवस्था, पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त मात्रा और एटीएम में कैश रखना होगा।
Home
ताज़ा ख़बर
देहरादून
उत्तराखंडः चार धाम यात्रा मार्ग से लेकर मसूरी और नैनीताल में ट्रैफिक जाम पर चेती सरकार


Post A Comment: