ऋषिकेश,20जूनA गढ़वाल मंडल विकास निगम के सौजन्य से मुनि की रेती स्थित गंगा रिसोर्ट में तीन दिवसीय इंडियन ट्रेवल मार्ट का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी भी शामिल हुए।
मुनि की रेती स्तिथ गंगा रिसोर्ट में आयोजित बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय इंडियन ट्रेवल मार्ट का उदघाटन करते हुए विनोद जुत्शी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन राज्य के पर्यटन को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिनका लाभ सभी को उठाना चाहिए, इससे राज्य के धामिर्क स्थलों के साथ योग को भी बढ़ावा मिलता है ।वही टूरिज्म व ट्रैवल भी लाभान्वित होते हैं।इस प्रकार के आयोजनों में गढ़वाल मंडल विकास निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमे देश के प्रत्येक राज्य से 200 के करीब प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, उन्होंने इस दौरान गंगा रिसोर्ट परिसर में लगी राज्य स्तरीय टूरिज्म से संबंधित प्रदशनी का भी उदघाटन किया, तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर पर्यटन विभाग के द्वारा धार्मिक किताब के विमोचन के अतिरिक्त पर्यटन, ट्रेवल एजेंट समेत व्यापारिक उद्देश्यों के लिए होटल, रिसोर्ट, योगा सेंटर संचालकों को शामिल कर प्रचार प्रसार में सहायक साबित होगा, यह कार्यक्रम 22 जून तक गंगा रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा, इस अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रबंध निदेशक ईवा श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक आर एस नोटियाल, सुदर्शन खत्री, सुशील नोटियाल, चंद्रकांत सरना, एम एस रांगड़, धीरेंद्र गुसाईं , आर पी डोंडियाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: