ऋषिकेश,23जून। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के दौरान पारित किए गए राजनीतिक प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में लड़े गए, चुनाव के दौरान मिली सफलता पर धन्यवाद अर्पित करते हुए उत्तराखंड में हो रहे विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी धन्यवाद दिया गया। यह जानकारी उत्तराखंड प्रदेेश के अध्यक्ष अजय भट्ट तथा मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन नेेे पत्रकारों को पत्रकारों को देते हुए राजनीतिक प्रस्ताव के अंतर्गत उत्तराखंड में प्रधानमंत्री की बाबा केदारनाथ धाम के प्रति रुचि को देखते हुए विकास कार्य ऑल वेदर रोड का निर्माण, भारत माला परियोजना, नए रेल मार्गों के निर्माण ,नई हवाई सेवाओं के प्रारंभ होने के लिए भी उत्तराखंड की जनता की ओर से धन्यवाद दिया । राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने पांचों लोकसभा सीटों पर शानदार विजय प्राप्त कर इतिहास की रचना की है ।यह एक ऐतिहासिक चुनाव था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को 61.1% मत प्राप्त हुए हैं ,जोकि पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा 7% अधिक है। उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में से एक है जहां भाजपा को 60.1% से अधिक मत प्राप्त हुए इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए यह कार्य समिति त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया । भसीन ने बताया कि संपूर्ण कार्य समिति ने इस चुनाव में सफलता के लिए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ,प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ,राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के प्रति भी आभार व्यक्त किया। प्रस्ताव में यह भी कहा गया ,कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से अपना विश्वास व्यक्त किया है ।और जातिवाद ,वंशवाद ,क्षेत्रवाद के संकुचित दायरों को तोड़ते हुए राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि मानकर देश की जनता ने नया इतिहास रचा है ।प्रधानमंत्री का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास इस का एक महत्वपूर्ण आधार रहा है । राष्ट्रवाद ,राष्ट्रीय सुरक्षा तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जैसे विषयों पर मोदी की नीतियों का समर्थन करते हुुुए देश की जनता ने उन्हें प्रचंड बहुमत देकर केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया है । जिसके कारण विपक्षी दलों का अन्य प्रदेशों में खाता तक नहीं खुला है यहां तक कि कांग्रेस कई जगह पर अपने बड़े बड़े नेताओं की सीट गंवा चुके हैं राजनीतिक प्रस्ताव में यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मोदी शिकार की आयुष्मान योजना ,उज्ज्वला योजना ,एक गरीब ,शौचालयों का निर्माण किसान सम्मान निधि ,कौशल विकास आदि जैसे मुद्दों ने विश्वास के प्रति समर्पित रही है। जिस पर देश की जनता ने अपनी मुहर लगाई है ।राजनीतिक प्रस्ताव में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास का जो नया युग प्रारंभ हुआ है। उसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गया है। कि वह राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ।जिसमें कहा गया कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड के लोगों के लिए रामबाण साबित हुआ है ।जिसके कारण प्रदेश की 23 लाख परिवारों के लिए ₹5लााख तक का निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है ।इस योजना के अंतर्गत 29 . 8 गोल्डन कार्ड बना चुके है।और 50,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठा चुके हैं ।आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5000 से अधिक मरीज इसका लाभ ले चुके हैं क्षेत्रों में मेडिकल सहायता के लिए एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है प्रदेश में पहली बार आयोजित इन्वेस्टर समिट में 1 , 24 करोड रुपए का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया जिससे ₹16000 के प्रोजेक्ट धरातल पर आ चुके है।
Home
उत्तराखण्ड
ताज़ा ख़बर
भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के लिए नरेंद्र मोदी व त्रिवेंद्र सिंह का धन्यवाद अर्पित किया


Post A Comment: