ऋषिकेश,21जून (आज का आदित्य) थाना मुनी की रेती क्षेत्र के तपोवन में एक आश्रम के बाहर सड़क पर  रखे  खोखे को हटाने गई एन एच की टीम के बाद  दोनों पक्षों ने हुई मारपीट के चलते दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को जबरदस्त प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया । थाना मुनि की रेती प्रभारी एसके सकलानी के अनुसार विगत 19 जून की रात करीब 11 बजे ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग  स्थित एन एचडी टीम क्रिया योग आश्रम की दीवार से सटे खोखे   को हटाने के लिए  पहुंची थी। खोखा करीब 1 साल से बंद था।सूचना मिलने पर खोखा स्वामी रविन्द्र भंडारी ओर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुचे। इसी दौरान लोगो को पता चला कि क्रिया योग आश्रम ने खोखे के पीछे अपनी दीवार पहले से ही तोड़ कर दरवाजा  बना रखा  है और खोखा हटते ही अवैद्ध रूप से दरवाजा सड़क पर निकालने की फिराक में है। जिसका खोखा स्वामी रविन्द्र भंडारी द्वारा विरोध करने पर क्रिया योग आश्रम से करीब एक दर्जन लोगो को लेकर आश्रम  में रहने वाले लोग महाराज  के साथ लाठी डंडों को लेकर   वहां पहुच गए थे। ओर दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। इसी दौरान मौके पर पहुची, पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर नियंत्रण किया। इस मामले में रविन्द्र भंडारी मौके पर घायल हो गया था।जिसे 108 से सरकारी चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया ,जहाँ से उसे एम्स रेफर किया गया था। उसके बाद रविन्द्र भंडारी की पत्नी  स्वेता भंडारी की ओर से  आश्रम के प्रबंधक शंकरानंद शिष्य सूरज समेत 4.5 अन्य लोगो के खिलाफ थाने पर  अभियोग पंजिकृत कराया गया। वही आश्रम की ओर से भी स्वामी सर्वगुणा नंद की ओर से पुलिस को रविन्द्र भंडारी समेत 25 अन्य अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध तहरीर दी है । दोनों के मामलों को दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उक्त खोखे को एनएचके ए ई मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में हटाया जा रहा था। उक्त मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद ग्रामीणोंं ने शुक्रवार को न्याय पंचायत भवन पर जबरदस्त प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया ।

Post A Comment: