ऋषिकेश,23जून । भारतीय जनता पार्टी देसी नई विश्व की लोकतांत्रिक पार्टी है, जिस में अनुशासन को वरीयता दी गई है। यदि कोई भी कार्यकर्ता अनुशासनहीनता करता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात पौड़ी क्षेत्र के सांसद तीरथ सिंह रावत ने रविवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान पत्रकारों को देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी पर देश ही नहीं दुनिया के लोग नजरें गड़ाए हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है ।जिसके कार्यकर्ता पूरी तरह अनुशासित रहते हैं ।लेकिन कुछ समय से देखने में आ रहा है।
कि कुछ कार्यकर्ता अनुशासनहीनता कर रहे हैं। जिसका कारण चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी में अन्य दलों से आकर पार्टी की सदस्यता लिया जाना है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी के अनुशासन में नहीं चलेंगे ,वह अपनी कार्यप्रणाली से  अलग थलक पड़ जाएंगे। लेकिन पार्टी की अनुशासन समिति द्वारा इस प्रकार की अनुशासनहीनता करने वालों को पहले नोटिस दिया जाता है ।उसके बाद पार्टी की सदस्यता से विमुख कर दिया जाता है।

Post A Comment: