ऋषिकेश 17जून (आज का आदित्य) ट्रेन लूटने की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तीनों बदमाश सांची गैंग के सदस्य हैं कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, पांच हजार नकद बरामद हुए है। बदमाश पहले भी ट्रेन यात्रियों को लूटने की घटनाओं को अंजाम दे चुके है।
रायवाला थाना पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कांसरो रेलवे लाइन के पास तीन बदमाश रेल लूटने की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान श्रीपाल पुत्र विशाल, राज पुत्र महेंद्र, सुरेंद्र सिंह पुत्र रणवीर तीनो निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। तीनों सांसी गैंग के सदस्य है। पूछताछ में तीनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह लाहौरी एक्सप्रेस को लूटने की योजना बनाकर जंगल मे छिपे हुए थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ज्वालापुर में उत्कल एक्प्रेस के अंदर घुसकर एक महिला का पर्स लूटा था जबकि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भी एक युवक का पर्स चोरी किया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिक जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। सोमवार की सुबह बदमाशो को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई विक्रम सिंह, विनीत चौधरी, नंदकिशोर, अनिल कुमार शामिल रहे।

Post A Comment: