सलमान खान की फिल्म 'भारत' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है। फिल्म ने महज़ सात दिनों में ही 167 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड गई टीम इंडिया भी इसे देखने से नहीं चूकी हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त नॉटिंघम में है और 13 जून को उन्हें न्यूज़ीलैंड का सामना करना है। इससे पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने वहां सलमान खान की फिल्म 'भारत' देखी है। फिल्म देखने के बाद केदार जाधव ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन और के एल राहुल नज़र आ रहे हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा भी कुछ और लोग भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए केदार जाधव ने सलमान खान और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर को भी टैग किया और साथ में लिखा, "भारत की टीम भारत फिल्म के बाद।"केदार के इस ट्वीट के बाद सलमान खान ने उन्हें जवाब भी दिया। सलमान ने ट्विटर पर लिखा, "भारत को पसंद करने के लिए शुक्रिया। भारत की टीम। इंग्लैंड में भारत देखने के लिए शुक्रिया भाईयों। आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं। पूरा भारत आपके साथ है।

Post A Comment: