देहरादून I उत्तराखंड राज्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण भूमि बंदोबस्त के सवाल पर सरकार विचार करेगी। सरकार ने माना है कि भूमि बंदोबस्त न होने के कारण किसी क्षेत्र विशेष नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
दरअसल, उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद भी भूमि बंदोबस्त के मामले को हर सरकार ने बेहद जरूरी माना है, लेकिन इस पर पहल नहीं हो पाई है। उत्तराखंड में ज्यादातर जमीन गोल खातों में कैद है।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जंगल होने के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जमीन की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में जमीन की असल स्थिति का पता लगाने के लिए भूमि का बंदोबस्त पहली शर्त है, हालांकि यह काम इतना बड़ा है कि सरकार जरूरत महसूस करते हुए भी इस पर हाथ डालने से बचती है।


Post A Comment: