यूके बोर्ड 2020 की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार संस्थागत के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई तथा व्यक्तिगत श्रेणी के यह तिथि 14 अगस्त रखी गई है।
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी प्रकार के शुल्क की भी घोषणा कर दी गई है। हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों के लिये कुल परीक्षा शुल्क दो सौ दस रुपये तथा हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षार्थियो के लिये यह शुल्क सात सौ सत्तर रुपये 14 अगस्त तक तथा 24 अगस्त तक विलम्ब शुल्क एक सौ पचास रुपये के साथ कुल नौ सौ बीस रुपये निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट के संस्थागत श्रेणी के लिये चार सौ दस रुपये तथा इंटर व्यक्तिगत के लिये शुल्क नौ सौ बीस रुपये 14 अगस्त तक तथा 24 अगस्त तक विलम्ब शुल्क एक सौ पचास रुपये के साथ कुल एक हजार 70 रुपये रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी एक ही विषय की परीक्षा के लिये आवदेन कर रहे हैं उनके लिये शुल्क एक सौ पचास रुपये का रखा गया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संस्थागत श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिये 31 जुलाई व व्यक्तिगत श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिये सामान्यतः 14 अगस्त तथा विलम्ब शुल्क के साथ 24 अगस्त निर्धारित की गई है। संस्थागत श्रेणी के परीक्षार्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र बीईओ कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि 14 अगस्त तथा व्यक्तिगत श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिये 28 अगस्त रखी गई है। बीईओ कार्यालय से सीईओ कार्यालय में संस्थागत श्रेणी के परीक्षार्थियो के आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 17 अगस्त तथा व्यक्तिगत श्रेणी के आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है। जबकि सीईओ कार्यालय से परिषद मुख्यालय में इन आवेदनों की जमा करवाने के लिये संस्थागत श्रेणी के आवेदनों के लिये 20 अगस्त व व्यक्तिगत श्रेणी के आवेदनों के लिये 4 सितम्बर की तिथि अन्तिम घोषित की गई है। परिषद की सचिव ने कहा कि इसके बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा है कि विद्यार्थियों के आवेदन पत्र भरते समय पूर्ण सावधानी बरतें।

Post A Comment: