ऋषिकेश,12जुलाई (आज का आदित्य)। आगामी 17 जुलाई से प्रारंभ होने वाली नीलकंठ कावड़ यात्रा को लेकर ऋषिकेश, मुनी की रेती ,लक्ष्मण झूला की पुलिस ने ऋषिकेश के व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक बुलाकर कावड़ यात्रा को सुरक्षित चलाए जाने पर विचार विमर्श किया। शुक्रवार को ऋषिकेश पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में देेेहरादून पर आयोजित बैठक में दौरान नीलकंठ यात्रा के दौरान चलने वाले यातायात व्यवस्था को लेकर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि से बातचीत की जिसमें बताया गया कि अभी तक चार धाम यात्रा में जो कैसी चल रहा था वह यथावत चलेगा लेकिन नीलकंठ यात्रा के दौरान यदि आवश्यकता पड़ी तो सारे ट्रैफिक को बाई पास से निकाला जाएगा। स्थानीय लोगों के लिए पास की व्यवस्था की गई है जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े बैठक में बताया गया कि 24 तारीख से 30 तारीख तक चलने वाले ट्रैफिक को किसे नीलकंठ जाना है उसे बैराज से भेजा जाएगा जिसके वापस आने की व्यवस्था गरुड़ चट्टी ओर से की गई है लेकिन ऋषिकेश शहर को ट्रैफिक मुक्त किया जाएगा । एंबुलेंस , ब्रेड व दूध की गाड़ियां यातायात नियंत्रण से मुक्त रहेंगे। बैठक में सामाजिक संस्थाओं से भी यात्रा को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए सुझाव मांगे गए जिससे किसी को परेशानी ना हो। बैठक में उप जिलाधिकारी प्रेमलाल पुलिस क्षेत्राधिकारी विरेंद्र सिंह रावत नगर कोतवाल रितेश शाह, लक्ष्मण झुला थाना के प्रभारी राकेद्रं सिंह कठैत, मुनी की रेती से संजीत सिंह, देव भूमि उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा ,पवन शर्मा, मधु मिश्रा जी, मुमताज हासिम, दीपक जाटव, पंकज गुप्ता ,पार्षद विपिन पंत , राकेश सिंह, सजीव चौहान, धीरज मखीजा. लविश अग्रवाल,कपिल गुप्ता,ज्योति सजवाण, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे ।
Home
Unlabelled
नगर की सामाजिक संस्थाओं के साथ कांवड यात्रा को लेकर पुलिस ने यातायात पर की चर्चा -24से30 जुलाई तक नगर में यातायात रहेगा प्रतिबंधित


Post A Comment: