देहरादून I एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) ऋषिकेश समेत प्रदेश के 17 शहरों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए 4200 करोड़ रुपये देगा। यह धनराशि ऋण की शक्ल में होगी और नौ वर्ष 11 महीने के लिए मिलेगी। सबसे बड़ा तोहफा आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश को मिला है, जिसके हिस्से में 50 फीसदी धनराशि आ रही है। अकेले ऋषिकेश के लिए 2100 करोड़ रुपये का ऋण मिलने जा रहा है।
ऋषिकेश शहर की अहमियत को देखते हुए इसके लिए सबसे बड़ा प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके अलावा पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी और देहरादून जिले के कई शहरों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। एआईआईबी ने उत्तराखंड के 17 शहरों के लिए दिए जाने वाले ऋण पर सैद्घांतिक सहमति दे दी है।
इन शहरों की बदलेगी सूरत
ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चंपावत, टनकपुर, खटीमा, सितारगंज, जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, किच्छा, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली-गोपेश्वर, जोशीमठ, श्रीनगर, डोईवाला और विकासनगर।


Post A Comment: