रायवाला। 5 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वादी ने थाना रायवाला पर आकर लिखित तहरीर दी कि मेरी पुत्री, उम्र 5 वर्ष, जो कि शाम को घर के पास खेल रही थी, जिसको सन्नी थापा उर्फ सूरज थापा निवासी ग्राम- हरिपुरकला थाना रायवाला जनपद देहरादून बहला-फुसलाकर कहीं अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। जिसके बाद वह मेरी पुत्री को घर के बाहर छोड़ कर भाग गया| उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मुकदमा अपराध संख्या - 85/19 धारा- 376 ipc व 5/6 पोक्सो बनाम सनी उर्फ सूरज थापा* पंजीकृत किया गया| मुकदमा उपरोक्त की विवेचना महिला उपनिरीक्षक गीता चौधरी के सुपुर्द की गई|
थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई उक्त घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत तथा विवेचना के सफल अनावरण के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष रायवाला ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया|
गठित टीम ने अभियुक्त सनी थापा के घर पर दबिश दी गई तो अभियुक्त अपने घर से फरार था। टीम ने दुराचारी की गिरफ्तारी के लिए पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। घटना क्षेत्र के आसपास महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व घरो के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे की टीम को काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
गठित टीम आरोपी सनी थापा की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि जिस आरोपी सनी थापा को पुलिस तलाश कर रही है, वह इस समय रेलवे स्टेशन रायवाला के पास ट्रेन के इंतजार में है तथा कहीं और भाग जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गठित टीम ने अभियुक्त सनी उर्फ सूरज थापा पुत्र धन सिंह थापा निवासी नई बस्ती, लाइनपार मोतीचूर, हरिपुर कला रायवाला देहरादून को रेलवे स्टेशन रायवाला के पास से गिरफ्तार किया| दुराचारी को न्यायालय पेश किया जाएगा|
दुराचारी का नाम पता
सनी उर्फ सूरज थापा पुत्र धन सिंह थापा निवासी नई बस्ती, लाइनपार मोतीचूर हरिपुर कला, रायवाला, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त सनी थापा के विरुद्ध पूर्व में भी थाना रायवाला पर चोरी से संबंधित अभियोग पंजीकृत है। जिस का विवरण निम्न है-
1- मु0अ0स0-90/15, धारा- 380/411 IPC
गिरफ्तार करने वाकई पुलिस टीम
अमरजीत सिंह रावत, थानाध्यक्ष रायवाला, -म0उ0नि0 गीता चौधरी, उ0नि0 महेंद्र सिंह पुंडीर, कॉस्टेबल पंकज तोमर, सचिन सैनी, दिनेश मेहर व कैलाश पंवार शामिल रहे।

Post A Comment: