ऋषिकेश, 13 जुलाई  (AKA)।नगर कांग्रेस ने गैरसैंण मे की गई आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी को विरोध मे राज्य सरकार का  पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया । नगर कांग्रेस के अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत  कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष  गौरव चौधरी  ने शनिवार को कांग्रेस भवन पर राज्य सरकार के फूंके गए पुतले के उपरांत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार जनता को न्याय देने में पूरी तरह विफल हो गई है जिसके कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को जनता के साथ सरासर अन्याय है उन्होंने कहा कॉन्ग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देगी जिसके लिए सड़कों पर आंदोलन  भी किया जाये । पुतला दहन करने वालों में ज्येन्दर रमोला राजपाल खरोला  नंदकिशोर जाटव वीरेंद्र योगेश शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, राकेश सिंह ,, दीपक जाटव, सुधीर राय , संजय शर्मा, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे ।

Post A Comment: