देहरादून I कामचोर और अक्षम अफसरों और कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजने के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एलान से विभागों में खलबली है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कार्मिक विभाग को इस मसले पर कार्रवाई करने के पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे। प्रशासनिक विभागों के स्तर पर ‘कामचोेर’ लोकसेवकों की सूची बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सरकार के इस कदम से विभागों में खलबली है।
कर्मचारियों का ब्योरा
- 1.50 लाख से अधिक राजकीय कर्मचारी तैनात हैं विभागों
- 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी निगमों व उपक्रमों में तैनात हैं
- 20 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी भी सेवाएं दे रहे हैं


Post A Comment: