ऋषिकेश 28 जुलाई । नगर निगम ऋषिकेश द्वारा तहबाजारी नगर निगम अधिनियम के विरुद्ध दिए जाने तथा राष्ट्रीय फेरी नीति ऋषिकेश नगर निगम में लागू करवाने को लेकर   धरना  सातवें दिन भी आंदोलन लगातार जारी है धरने को समर्थन देने वालों में उत्तराखंड जन विकास मंच फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति ऋषिकेश लघु व्यापार एसोसिएशन आदि कई संस्थाओं के लोग शामिल  हुए जन सरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम ने कहा कि लघु व्यापारियों व्यापारियों   रेहड़ी पटरी खोखे वालों से नियम विरुद्ध  तहबाजारी वसूली की जा रही है अतिक्रमण के नाम पर गरीब लोगों का शोषण हो रहा है सावन मास में नगर निगम ने अपने गेट के बिल्कुल निकट कूड़ा डाल कर स्वच्छ भारत अभियान  धता बताया है इन सभी  कारगुजारी ओं का हम विरोध करते हैं वरिष्ठ व्यापारी नेता विपिन शर्मा ने कहा की निगम प्रशासन को आम जनता के हित में काम  करना चाहिए था परंतु और जनता के हितों पर कुठाराघात करने वाली संस्था बन चुका है उन्होंने कहा कि मैं हर तरह से इन गरीब लघु व्यापारियों के साथ हूं इस अवसर पर नाम उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा अनिल गुप्ता फुटकर फल मंडी समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता  वीरेंद्र गुप्ता परशुराम राजनाथ राकेश गुप्ता बबलू गुप्ता सुधीर गुप्ता मुसाफिर राजेश गुप्ता सज्जन राम राहुल पाल हरिहर राधाकृष्णन महेश कुमार प्रवीण सिंह सुभाष चंद्र बैरागी मनोहर गुप्ता जोगिंदर राम  सोनू गुप्ता राम कुमार गुप्ता राहुल शर्मा सुरेश साहनी हनी हरिदास अमीर हसन सुभाष विधि चंद कोमल गुप्ता प्रमोद शर्मा सुनील हेमराज श्रीनिवास अनिल सा नंदलाल आरिफ संदीप नौटियाल शास्त्री धीरज पंत आदि उपस्थित हुए

Post A Comment: