ऋषिकेश 24 जुलाई (आज का आदित्य)शहर में हो रही चैन स्नैचिंग की घटना के आरोपियों को पुलिस द्वारा मय माल के पकड़े जाने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कोतवाली प्रभारी रितेश शाह सहित उनकी टीम को एक कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया । बुधवार को ऋषिकेश कोतवाली में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान ऋषिकेश तीर्थ नगरी में हो रही चैन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा किए जाने पर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, आईडीपीएल चौकी प्रभारी ओंमकांत भूषण ,कमल जोशी, नवनीत नेगी ,कोतवाली वरिष्ठ एसएसआई मनोज नैनवाल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अनीता तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा रोमा सहगल महामंत्री, भाजपा उपाध्यक्ष सरोज नेगी कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा माधुरी गुप्ता ने गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया ।
Home
Unlabelled
चैन स्नैचिंग की घटना का पर्दाफाश किये जाने पर, भाजपा महिला मोर्चा ने ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी को किया सम्मानित


Post A Comment: