Home
Unlabelled
उद्योगपति घनश्याम दास बिरला को सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश ,05जुलाई (आज का आदित्य) बाबा काली कमली संस्था द्वारा आयोजित विख्यात उद्योगपति घनश्याम दास बिरला के निधन के उपरांत एक श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गाश्रम क्षेत्र की धार्मिक सामाजिक व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शुक्रवार को स्वर्ग आश्रम स्थित बाबा काली कमली के सत्संग हॉल में गुरु चरण मिश्रा की अध्यक्षता घनश्याम दास बिरला की श्रद्धांजलि सभा में घनश्याम दास बिरला को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि घनश्याम दास बिरला ने अपने जीवन काल में अनेकों धार्मिक कार्यक्रम किए हैं जिनके द्वारा जगह-जगह यात्रियों के ठहरने के लिए धर्मशाला और खाने की व्यवस्था की गई है । जिनमें जिनमें आज भी गरीबों को खाने की व्यवस्था निशुल्क रुप से की जा रही है। जिनके के निधन से देश व समाज को काफी क्षति पहुंची है ।श्रद्धांजलि देने वालों में मुनि की रेती नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, डॉक्टर नारायण रावत, भानु मित्र शर्मा ,चंद्र मित्र शुक्ला, त्रिभुवन उपाध्याय, शैलेंद्र अग्रवाल ,देवेंद्र राणा ,कबीर चौरा आश्रम के महंत प्रदीप दास, राजेंद्र दास ,महंत कपिल मुनि, गीता भवन के प्रबंधक गौरी शंकर श, परमार्थ निकेतन के आरके दिक्षित , बाबा काली कमली के रुदल यादव ,जेएस झा, शहीद श्रद्धांजलि देने वाले काफी लोग उपस्थित थे।
Back To Top
Post A Comment: