ऋषिकेश 5 जुलाई (AKA) ऋषिकेश की बिटिया साक्षी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन।। छठवीं नैशनल व्हील चेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2019 में खिताब जीती टीम का हिस्सा रही साक्षी चौहान आज शाम लौटी अपने घर।क्षेत्र वासियो एवं गढ़वाल महासभा से जुड़े लोगो ने साक्षी फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने साक्षी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर समान्नित किया।डॉ नेगी ने बताता की अगर अपने अंदर कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो तो कोई भी अक्षमता आड़े नही आती है जिसकी जीती जागती मिसाल है 23 वर्षीय साक्षी चौहान। मूल रूप से बगसारी गांव टिहरी गढ़वाल की रहने वाली साक्षी ने महज नौ साल की उम्र में हुए बस हादसे की वजह से एक पैर पूरी तरह से खो दिया था तथा दूसरा पैर बमुश्किल बड़े ऑपरेशन और प्लास्टिक सर्जरी से बचाया गया।मगर साक्षी चौहान ने अपने अपनी असहनीय पीड़ा अक्षमता का घर बैठकर अपनी किस्मत का रोना कभी नही रोया बल्कि अपनी ताकत के रूप में देखा।हाल में गुमानिवाला ऋषिकेश में विनोद सिंह चौहान और नैना देवी की पुत्री साक्षी एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती है,एक पैर से दिव्यांग है। लेकिन कभी भी अपने जज़्बे पर अपनी दिव्यांग्यता को हावी नही होने दिया हमेशा सामाजिक कार्यो खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अपनी शिक्षा ग्रहण करने के समय से ही साक्षी ने सड़को में कचरा उठाने वाले बच्चो को पढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया था जिसमे साक्षी को रोजाना 50 किलोमीटर बस का सफर तय करना पड़ता था उसके बाद भी साक्षी का कुछ अलग कर गुजरने का जज़्बा नही रुका और साक्षी ने मैराथन और बास्केटबॉल खेलने का प्रशिक्षण शुरू कर दिया पहले भी साक्षी हाफ मैराथन में पुरुस्कार अपने नाम किया और अब साक्षी नैशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में महाराष्ट्रा की तरफ से खेलते हुए चैंपियन टीम का हिस्सा रही।


Post A Comment: