(खबर सबसे तेज सबसे पहले आज का आदित्य न्यूज पोर्टल का)
ऋषिकेश,22जुलाई (आज का आदित्य) ।जन सरोकार मोर्चा ऋषिकेश द्वारा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम प्रशासन द्वारा तहबजारी ठेका दिए जाने के विरोध में सोमवार को तमाम सब्जी विक्रेता ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया जिससे सब्जी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा ।उल्लेखनीय की जन सरोकार मोर्चे में विगत 16 जुलाई को उपजिलाधिकारी तथा गढ़वाल कमिश्नर को जन सरोकार मोर्चे के संयोजक राम कृपाल गौतम के नेतृत्व में तह बाजारी ठेका निरस्त किए जाने की मांग का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को दिया था। ज्ञापन में कहा गया है कि तहबजारी ठेके के विरोध में नगर निगम ऋषिकेश के लघु व्यापारियों द्वारा 01जुलाई को अपना ब्यापार बन्द कर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश को ज्ञापन दिया गया था जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, तथा तहबजारी ठेकेदार द्वारा जोर जबरदस्ती कर छोटे व्यापारियों से अवैध धनराशि अवैध रूप में वसूल की जा रही है ,तथा चेतावनी दी गई थी, कि यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा दिनांक 21 जुलाई तक तहबजारी ठेका निरस्त नहीं किया जाता है तो सभी लघु व्यापारियों द्वारा आज से अपना ब्यापार बंद कर नगर निगम ऋषिकेश के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना/प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
वही नगर निगम के मुख्य आयुक्त चतर सिंह चौहान ने कहा कि यदि अब तहबजारी में कोई गड़बड़ी हो रही है तो उसकी जांच करवाई जाएगी इसी श्रंखला में आज सोमवार को जन सरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा के नेतृत्व में राजीव गुप्ता अध्यक्ष फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति, आशुतोष शर्मा ,राहुल शर्मा पूर्व सभासद नगरपालिका ऋषिकेश, राहुल पाल अध्यक्ष लघु व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या में नगर निगम का धरना दिया पूजा सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल के कारण नगर वासियों को सब्जियों को खरीदने के लिए बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ा।


Post A Comment: