ऋषिकेश, 16 जुलाई (आज का आदि)। रोटरी क्लब ऋषिकेश की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह मे क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र बर्तवाल सचिव डा. रवि कौशल सहित कार्यकारणी व 16नये बने सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ आगामी वर्ष मे आयोजित किये जाने वाले कार्यों की घोषणा की गई । सोमवार की देर रात ऋषिकेश देहरादून रोड पर स्थित एक होटल मे डा. हरिओम प्रसाद के संचालन मे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य अतिथि नगर महापौर अनिता ममगांई ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई, इस अवसर पर उन्होंने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब अपने स्थापना काल से ही समाज सेवा के कार्यों से जुड़ा है ।जिसने राष्ट्रहित में पोलियो अभियान को अपने हाथों में लेकर लोगों को जागरूक कर पोलियो को भारत जैसे विशाल देश से समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र बर्तवाल ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि वह समाज हित में जो भी कार्य होगें, उन्हें अपनी कार्यकारिणी के साथ पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे उन्होंने सर्वहारा नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पानी पीने के लिए कूलर भी उपलब्ध करवाया। वही चंद्रेश्वर नगर व गुमानी वाला मे स्मार्ट कलास (प्रोजेक्टर ) भी भेंट किया तथा उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही ऋषिकेश में गरीबों की सेवा के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल के साथ मिलकर क्लब एक निशुल्क शिविर का आयोजन अगस्त माह में करेगा।इसी के साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में राज्य के वन मंत्री हरक सिंह रावत भी प्रतिभाग करेंगे ।उन्होंने यह भी बताया कि रोटरी क्लब पिछले 49 वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्य कर रहा है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजीव गर्ग तथा सचिव विशाल तायल ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का लेखाजोखा भी उपस्थिति के बीच रखा। जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य नवनीत नागलिया, चंद्रशेखर शर्मा, राकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल , मनोज वर्मा,हिमांशु गुल्हाटी, सुशील गोयल, डॉ राजेंद्र गर्ग, निशांत मलिक, मानव जौहर, बलवंत सिंह, जी सुकुमार, रविंद्र अग्रवाल, लविश अग्रवाल गोपाल अग्रवाल, नितिन गुप्ता , डॉ डीके श्रीवास्तव, एम्स के सहायक निदेशक डॉ बिरजेंद्र कुमार, कृष्णा माथुर, उदित जैन, के अतिरिक्त इनरव्हील क्लब, लायंस क्लब, के अध्यक्ष व सचिव सहित रियल स्टेट के अध्यक्ष अजय गर्ग व सदस्य भी मौजूद थे ।
Home
Unlabelled
रोटरी क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेंद्र बर्तवाल ने अध्यक्ष व रवि कौशल ने सचिव पद की शपथ ली


Post A Comment: