ऋषिकेश जुलाई । रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों से नीलकंठ महादेव जल चढ़ाने आने वाले कावड़ियों के लिए ऋषिकेश बायपास मार्ग पर स्थित गुमानीवाला में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया । रोटरी क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र बर्तवाल के नेतृत्व में लगाए गए भंडारे के दौरान कावड़ियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था भी की गई थी इस अवसर पर उन्होंने कहा की मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है इसे ध्यान में रखते हुये कांवड़ियों के लिए भोजन प्रसाद के साथ चिकित्सा व्यवस्था भी की है इस अवसर पर क्लब के महामंत्री डा.रवि कौशल, आशीष गुप्ता, नवीन अग्रवाल, नितिन गुप्ता ,गोपाल अग्रवाल ,मानव जोहर ,निशांत मलिक ,सुशील गोयल, विनोद जोहर, बलवंत डंग ,मनोज वर्मा ,राकेश अग्रवाल ,डॉ विजेंद्र सिंह , डॉ डीके श्रीवास्तव, डॉ हरिओम प्रसाद ,राजीव गर्ग , शरद गुप्ता सहित क्लब के सभी सदस्य भी मौजूद थे ।


Post A Comment: