ऋषिकेश। नमामि गंगे परियोजना के अधिकारियों व ठेकेदारों की लापरवाही के कारण ट्रक पलटने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता दानिश पुत्र जमशेद निवासी बंजारावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार* के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि आज मंडी तिराहा ऋषिकेश के पास मेरा डंपर रेत भरकर विस्थापित कॉलोनी की ओर जा रहा था, तभी नमामि गंगे परियोजना के ठेकेदारो द्वारा सड़क खोदने के पश्चात उसमें डाली गई कच्ची मिट्टी मे मेरा ट्रक फंसकर पलट गया, जिस कारण वहां से आने जाने वाले व्यक्ति व ई रिक्शा में बैठे कुछ लोग बाल-बाल बचे और मेरी गाड़ी को नुकसान हो गया है तथा मेरे ड्राइवर को भी चोट लगी है।
नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी व ठेकेदारों की लापरवाही के विषय में पूर्व में भी बहुत बार शिकायतें प्राप्त हुई है एवं इनके द्वारा खोदे गए गड्ढों/अधूरे कार्यों के कारण एक्सीडेंट की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जिस पर इनको उप-जिलाधिकारी महोदय एवं कोतवाली ऋषिकेश की तरफ से कई बार नोटिस दिया जा चुका है। परंतु इनके द्वारा लगातार लापरवाही करते हुए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
नमामि गंगे परियोजना के ठेकेदार अधिकारी के विरुद्ध लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में शिकायतकर्ता दानिश के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Post A Comment: